फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू

Thu, 27 Apr 2017 10:34 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
विज्ञापन
‌िश्‍ाशिक्ष्‍ाकाों काो ‌िददिश्‍ाा ‌िननिदेऱ्र्देश्‍ा ‌िउदए गए
विज्ञापन
पी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन बृहस्पतिवार से शुरू हो गया। पहले दिन प्रभारी डीआईओएस ने उप प्रधान व सहायक परीक्षकों को बोर्ड मुख्यालय से प्राप्त दिशा निर्देशों की जानकारी देते हुए गंभीरतापूर्वक मूल्यांकन करने के निर्देश दिए। वहीं उन्होंने पहले दिन गैरहाजिर रहे 18 डीएचई व 407 परीक्षकों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।  
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा शहर स्थित ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। बृहस्पतिवार से दोनों मूल्यांकन केंद्रों पर प्रभारी डीआईओएस श्यामा कुमार ने उप प्रधान (डीएचई) व सहायक परीक्षकों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि परीक्षक मूल्यांकन कार्य को अत्यंत गंभीरता से लें ताकि किसी के भविष्य के साथ खिलवाड़ न हो सके। उत्तर पुस्तिकाओं की मूल्यांकन का पूरा दायित्व उप प्रधान परीक्षक व सहायक परीक्षकों का होता है। अत: मूल्यांकन के प्रत्येक स्तर का कार्य सतर्कता पूर्वक व सावधानी के साथ किया जाए। यदि मूल्यांकन में कोई गलती पाई जाती है तो परिषद व परीक्षकों की छवि धूमिल होती है। परीक्षक पूरे मनोयोग व निष्पक्षता के साथ कार्यों को अंजाम दें। उन्होंने उप प्रधान व सहायक परीक्षकों के दायित्वों के बारे में विस्तार से बताया। 
ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज मूल्यांकन केंद्र के उप नियंत्रक श्यामा कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को 12 डीएचई व 99 परीक्षक उपस्थित हुए। डीएचई द्वारा कुल 260 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया है। राजकीय बालिका इटर कॉलेज की उप नियंत्रक बबितारानी ने बताया कि पहले दिन डीएचई द्वारा 250 उत्तर पुस्तिकाएं जांची गई हैं। 17 डीएचई व 143 परीक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इधर प्रभारी डीआईओएस श्यामा कुमार ने बताया कि मूल्यांकन कार्य को लेकर किसी भी तरह की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पहले दिन 77 डीएचई के सापेक्ष कुछ 29 डीएचई व 649 परीक्षकों के सापेक्ष 242 परीक्षक उपस्थित रहे। गैरहाजिर डीएचई व परीक्षकों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें