फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गन्ना महाविद्यालय में बिना हेलमेट प्रवेश पर रोक

विज्ञापन
पूरनपुर के गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हुई गोष्ठी में शामिल विद्यार्थी और अन्य स्रोत
विज्ञापन
पूरनपुर। गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। उन्हें यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। बगैर हेलमेट दो पहिया वाहनों से आने वालों के महाविद्यालय में प्रवेश पर रोक लगाने की घोषणा की गई। यह व्यवस्था छात्रों, अभिभावकों के अलावा स्टाफ पर भी लागू रहेगी।
विज्ञापन




महाविद्यालय के सभागार में हुए कार्यक्रम में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी। कहा कि परिवार के एक सदस्य के काल के गाल में समाने पर पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ गिरता है। यातायात के नियमों का पालन करने से यात्रा सुरक्षित होती है।
उन्होंने दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, ट्रैफिक सिग्नल का पालन करने, नशे में वाहन न चलाने की सलाह दी। प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार शर्मा ने कहा कि यातायात के नियमों का पालन आपकी अपनी सुरक्षा के लिए है। प्राचार्य ने कहा कि अब बिना हेलमेट के बाइक-स्कूटी से आए विद्यार्थी और स्टाफ को महाविद्यालय परिसर में प्रवेश नहीं मिलेगा। नियम का सख्ती से पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा प्रभारी डॉ. सौरभ सक्सेना ने शपथ दिलाई। संचालन डॉ. पिंदर सिंह ने किया। कार्यक्रम में डॉ. वीके शर्मा, डॉ. अरविंद दीक्षित, डॉ. अर्निका दीक्षित, डॉ. रंजना सिंह, डॉ. विनोद कुमार सिंह, डॉ. अंशिका शर्मा, शोभना मिश्रा, अंकित गुप्ता, डॉ. रजिया शकील, डॉ. सुरेंद्र मौर्य, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें