पूरनपुर (पीलीभीत)। रंजिशन घर में घुसकर शाहजहांपुर निवासी सैय्यद इशरत अली को गाली-गलौज कर पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने इशरत अली की ओर से उसके चचेरे भाई और चाचा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
शाहजहांपुर के सदर बाजार के मोहल्ला मुल्ला खेत निवासी सैय्यद इशरत अली ने बताया कि उसकी मां सवा राहत का घर पूरनपुर नगर के मोहल्ला रजागंज में है। घटना के दिन मां के घर रहने को गया था। आरोप है कि रंंजिशन उसके चचेरे भाई और चाचा ने घर में घुसकर गाली-गलौज कर पिटाई की। गर्दन दबाई और दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि सैय्यद इशरत अली की ओर से मोहल्ला रजागंज निवासी सैय्यद जफर अली और फरत अली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद