फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नामांकन पूरा अब 16 तक लें प्रवेश

विज्ञापन
शहर का उपा​धि महाविद्यालय का भवन।फाइल फोटो
विज्ञापन
अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों के लिए अब भी रिक्त हैं सीटें
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। उपाधि महाविद्यालय में स्नातक के सभी संकायों में नामांकन प्रक्रिया समाप्त हो गई है। ऐसे में विद्यार्थी अब 16 अगस्त तक प्रवेश ले सकते हैं। कॉलेज में मौजूदा समय में अनुसूचित जाति वर्ग के लिए ही सीटें शेष हैं।
उपाधि महाविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष के लिए पंजीकरण प्रक्रिया पांच अगस्त को समाप्त हो गई। अब पंजीकरण के बाद कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया शुरू की गई है। इसमें स्नातक प्रथम वर्ष के लिए बीए, बीएससी और बीकॉम में लगभग सभी सीटों पर कोटा पूरा हो गया है। प्रवेश की अंतिम तिथि 16 अगस्त तय की गई है। इसके बाद प्रवेश नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही परास्नातक में प्रवेश के लिए पंजीकरण अब भी जारी हैं। इसके लिए 28 अगस्त अंतिम तिथि घोषित की गई है। प्राचार्य प्रोफेसर दुष्यंत कुमार ने बताया कि स्नातक में अभी अनुसूचित जाति वर्ग के लिए ही सीटें रिक्त हैं। अन्य वर्गों के लिए सीटें भर चुकी हैं। प्रवेश के लिए 16 अगस्त अंतिम तिथि तय की गई है। यदि तिथि बढ़ती है तो प्रवेश प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें