फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियंताओं ने बंद कराया काम

Fri, 19 Jun 2015 11:48 PM IST
माधोटांडा।
विज्ञापन
विज्ञापन
शारदा नदी में बढ़े जल स्तर के चलते शारदा सागर डैम के पास नगरिया खुर्द में बाढ़ कटान रोकने को बाढ़ खंड द्वारा कराया जा रहा अधिकांश बचाव कार्य पानी में डूब गया। इसके चलते अभियंताओं ने वहां फिलहाल बचाव कार्य रोक दिया है। बचाव कार्य के लिए ठेकेदारों की ओर से भरकर रखी गई रेत की हजारों बोरियां भी पानी में डूब गईं। इससेे काम करने वाले ठेकेदारों को नुकसान हुआ हैं।
विज्ञापन

शारदा नदी की बाढ़ से हर साल बड़ी तबाही होती है। बाढ़ खंड ने इससे बचाव के लिए कई प्रोजेक्ट बनाकर भेजे थे, लेकिन समय से स्वीकृति न मिलने के कारण बचाव कार्य समय से शुरू नहीं हो सके, लेकिन बजट मिलने की प्रत्याशा में बाढ़ खंड के अभियंताओं ने कटान रोकने को 11 स्परों के निर्माण का कार्य शुरू कराया। अभी कार्य पूरा भी नहीं हो सका था कि शारदा का जल स्तर बढ़ गया। इससे अधिकांश कार्य पानी में डूब गया। सूचना पर सहायक अभियंता श्याम सिंह बघेल मौके पर पहुंचे। उन्होंने पानी की स्थिति देख काम बंद करा दिया। सहायक अभियंता ने बताया कि अब पानी कम होने पर ही कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें