फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षाें में खूनी संघर्ष, 10 घायल

Sun, 28 Dec 2014 12:34 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
एक पक्ष के घायल मोहल्ला शेर मोहम्मद निवासी अकबर उर्फ गुड्डू की हालत गंभीर बताई जाती है। सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने अकबर उर्फ गुड्डू को भर्ती कर लिया, जबकि बाकी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी।  
विज्ञापन

मोहल्ला शेर मोहम्मद निवासी अकबर उर्फ गुड्डू और इसी मोहल्ले के शरीफ खां चौराहा के पास रहने वाले आजाद के बीच सट्टे को लेकर विवाद हो गया। विवाद पर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने हो गए। थोड़ी ही देर में दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई और जमकर लाठी, डंडे व धारदार हथियार चलने लगे। इस दौरान हल्का पथराव भी हुआ। जिससे चौराहा पर भगदड़ मच गई। सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और बमुश्किल स्थिति को नियंत्रण में किया। इस खूनी संघर्ष में एक पक्ष का अकबर उर्फ गुड्डू, उसका बड़ा भाई अनवर, दूसरे पक्ष के आजाद, असलम, फूलवती, रेशमा, इरमा, बबलू, अकरम, व महरुन्निशां घायल हो गईं। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भिजवाया। जहां अकबर उर्फ गुड्डू की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे भर्ती कर लिया। जबकि अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दी गई। घायल अनवर ने दूसरे पक्ष पर हवाई फायरिंग करने का भी आरोप लगाया है।
शहर कोतवाल अतुल प्रधान ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच सट्टे को लेकर विवाद था। इस पर दोनों में खूनी संघर्ष हुआ। फायरिंग नहीं हुई है। दोनों पक्षों की ओर से मिली तहरीर पर एक-दूसरे के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली गई है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार धाराएं बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें