पीलीभीत। होली से पहले शहर के प्रमुख बाजारों और मुख्य सड़कों पर बढ़े अस्थायी अतिक्रमण ने यातायात व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। स्टेशन रोड समेत कई इलाकों में फुटपाथों पर दुकानों के फैलाव से सड़कें संकरी हो गई हैं, इससे दोपहिया-चार पहिया वाहनों के साथ ई-रिक्शा चालकों को भी भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
होली की खरीदारी को लेकर शहर के मुख्य बाजार, स्टेशन रोड, चूड़ी मार्केट और आसपास के क्षेत्रों में अस्थायी दुकानों की भरमार है। कहीं ठेलों पर कपड़े सजे हैं तो कहीं किराना व्यापारियों ने अपनी दुकानों का सामान सड़क की ओर तक फैला दिया है। चावला चौराहे के पास इलेक्ट्रॉनिक कारोबारियों ने स्टेशन रोड के बड़े हिस्से में पैक इलेक्ट्रिक उपकरण सजा रखे हैं। नतीजतन, दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है और ई-रिक्शा निकलने में भी दिक्कतें आती हैं।
000
फोटो: 14
किराना बाजार में अस्थाई अतिक्रमण ने बढ़ाई मुश्किलें
वैसे तो बाजार में किराने की ही लगभग दुकानें हैं, लेकिन होली के पर्व की तैयारियों के चलते फुटकर सस्ते कपड़ों के छोटे कारोबारियों ने अस्थायी अतिक्रमण कर रखा है। कपड़ा व्यापारियों ने जगह-जगह बेंच, तख्तों पर स्टॉल लगा रखे हैं। इससे ग्राहकों की बढ़ती भीड़ ने राहगीरों का आवागमन ठप कर दिया है।
फोटो: 15
दुकानों से फुटपाथ पर ले आए सामान
शहर के चावला चौराहे पर होली के पर्व पर सामानों की बिक्री तेज करने के लिए व्यापारी अपना सामान दुकानों से लेकर फुटपाथ तक सजा रहे हैं। इससे ग्राहक तो इलेक्ट्रिक सामान की ओर आकर्षित हो रहे है, लेकिन सड़क पर अतिक्रमण बढ़ गया है। नियमित जाम की स्थिति भी बन रही है।
000
फोटो: 13
सड़कों तक लगी किराना बाजार की आधी दुकानें
शहर के चूड़ी मार्केट में पहले से ही सड़के कम चौड़ी है, वहीं किराना व्यापारियों ने सड़कों को घेर रखा है। दुकानों की बिक्री तेज हो व ग्राहक सामान की गुणवत्ता देखकर ज्यादा आकर्षित हों, इसके लिए किराना व्यापारियों ने दुकानें के गत्ते सामान आदि सड़को तक लगा रखा है। हालांकि इससे बाजार पहुंच रहे ग्राहकों को ही भीड़ का सामना करना पड़ रहा है।
लंबे समय से नहीं चला अतिक्रमण अभियान
शहर में काफी समय से अतिक्रमण हटाओ अभियान न चलने के कारण दुकानदारों ने अपनी दुकानों के बाहर अतिरिक्त स्टॉल और सामान लगाकर धड़ल्ले से व्यापार शुरू कर दिया है। बताया जाता है कि करीब छह माह पहले अभियान चला था, जिससे कुछ दिनों तक हालात सुधरे, लेकिन कार्रवाई थमते ही अतिक्रमण फिर बढ़ गया।
वर्जन
होली से पूर्व शहर में अतिक्रमण अभियान को लेकर योजना बनाई जा रही है जल्द ही अतिक्रमण से शहर को निजात मिलेगा। - संजीव कुमार, ईओ नगर पालिका परिषद
चूड़ी मार्केट में दुकान से बाहर फुटपाथ पर सजा किराने का सामान। संवाद- फोटो : कार्यक्रम में शामिल होंगी गायिका सरिता तिवारी।
चूड़ी मार्केट में दुकान से बाहर फुटपाथ पर सजा किराने का सामान। संवाद- फोटो : कार्यक्रम में शामिल होंगी गायिका सरिता तिवारी।