भाकियू कार्यकर्ताओं ने कलीनगर में चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर पांच सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में अभियान के नाम पर गरीबों को उजाड़ने से बचाने की मांग की गई है।
ज्ञापन में कहा गया कि कलीनगर में चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान में तमाम खामियां हैं। अतिक्रमण के संबंध में सही दिशा निर्देश जारी किए जाएं, ताकि समस्याओं का समाधान हो सके। ज्ञापन में अभियान चलाने से पहले व्यापार मंडल, भाकियू, प्रशासन की संयुक्त बैठक बुलाकर अभियान की रणनीति तय करने, फड़, खोखा वालों को उजाड़ने से पहले उनको रोजगार चलाने को अन्य स्थान दिलवाने, वास्तविक अतिक्रमण ही हटवाने, दुकानों के आगे डाले गए टिनशेड को हटवाने आदि की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में भाकियू के तहसील अध्यक्ष सुल्तान खां, रामकुमार भोजवाल, रमेश मिश्रा, दन्नू लाल राठौर, रामकुमार राठौर आदि थे।