फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कुंभ मेले की ड्यूटी से बचने के लिए मेडिकल का सहारा ले रहे कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। कुंभ मेले की ड्यूटी से बचने के लिए विभिन्न विभागों के कर्मचारी जिला अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं। मेडिकल प्रमाण पत्र के सहारे ड्यूटी कटवाने की जुगत भिड़ाई जा रही है। अस्पताल पहुंचने वाले कर्मचारी काफी रोचक किस्से लेकर आ रहे है। इससे दिनभर सीएमएस कार्यालय के बाहर भीड़ रहती है।
विज्ञापन

प्रयागराज में होने वाले कुंभ मेले में कई विभागों के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जा रही है। सबसे अधिक पुलिस व फायर विभाग के कर्मचारियों को ड्यूटी पर भेजा जा रहा है। ऐसे में ड्यूटी से बचने के लिए कई कर्मचारी अपना मेडिकल बनवाने की जुगाड़ में लगे हैं। ताकि स्वास्थ्य का हवाला देकर ड्यूटी कटवा सकें। कुछ दिन का अवकाश लेकर घर जा सकें।
शनिवार को जिला अस्पताल में एक पुलिस कर्मी अपने कुछ दस्तावेज लेकर पहुंचा और अपना मेडिकल बनवाने के लिए सीएमएस से कहने लगा। उन्होंने परीक्षण कराने की सलाह दी, लेकिन वह इस बात पर तैयार नहीं हुआ। कर्मचारी ने कहा कि वह सिर्फ उन्हें लिख कर दे दें। बाकी विभाग से सब कुछ हो जाएगा। इस बात पर कुछ देर दोनों मेें बातचीत भी हुई। इसी तरह कई अन्य कर्मचारी भी मेडिकल बनवाने के प्रयास में जुटे दिखे। बताया गया कि अस्पताल में नियमित इस तरह के लोग आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें