फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े कर्मचारी, सभी कार्यालयों में कार्य बहिष्कार की चेतावनी

Sun, 20 Jul 2025 12:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
कृ​षि भवन में धरने पर बैठे कृ​षि विभाग के कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। जिला पंचायत की बोर्ड बैठक के दौरान जिला कृषि अधिकारी को थप्पड़ मारने का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर शनिवार को भी कृषि विभाग के कर्मचारियों ने हड़ताल कर धरना दिया। इसके साथ ही देर शाम डीएम को ज्ञापन देकर 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर समस्त कार्यालय में कार्य बहिष्कार करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन




जिला पंचायत सभागार में 17 जुलाई जिला पंचायत की बोर्ड की बैठक आयोजित की गई थी। कृषि विभाग के कर्मचारियों की ओर से दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि बोर्ड बैठक में जिले के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। बैठक के दौरान जब जिला कृषि अधिकारी यूरिया वितरण पर जानकारी दे रहे थे, उसी समय बीसलपुर के वार्ड संख्या 32 की जिला पंचायत सदस्य के पति नितिन पाठक ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। जबकि उसके ड्राइवर अरुण प्रताप सिंह उर्फ अनमोल ने उनके इशारे पर जिला कृषि अधिकारी पर अचानक हमला बोल दिया और मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
शासन के निर्देशानुसार जिला पंचायत की बैठकों में केवल सदस्य एवं अधिकृत अधिकारी ही उपस्थित हो सकते हैं, ऐसे में बाहरी व्यक्तियों की मौजूदगी और हिंसक व्यवहार गंभीर चिंता का विषय है। बताया गया है कि आरोपित व्यक्तियों के विरुद्ध थाना बीसलपुर में पूर्व से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। मामले में 24 घंटे के भीतर नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर समस्त कार्यालय में कार्य बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी ने शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।
विज्ञापन





किसान संगठन ने भी सौंपा ज्ञापन

किसान संगठन के भानू गुट के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया। इसमें कहा कि किसानों की समस्याओं पर कृषि अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। आवाज उठाने पर मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। समस्याओं का निस्तारण कराने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें