फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जिला अस्पताल से हटाया गया छेड़खानी का आरोपी कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जहरीला पदार्थ खाने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती महिला की हालत में अब सुधार है। महिला द्वारा एक कर्मचारी पर लगाए गए छेड़खानी के आरोप से अस्पताल प्रशासन सकते में आ गया। जांच के बाद कर्मचारी को वहां से हटा दिया गया है।
विज्ञापन


बुधवार शाम जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में जहरीला पदार्थ खाकर पहुंची महिला का हाल जानने के दौरान एक कर्मचारी की ओर से छेड़खानी किए जाने का मामला सामने आया था। महिला ने ही कर्मचारी पर गंभीर आरोप लगाया। महिला के परिजनों ने भी इमरजेंसी में हंगामा कर कर्मचारी पर कार्रवाई की मांग की थी। घटना की जानकारी पर सीएमएस डॉ. रमाकांत सागर मौके पर पहुंचे थे। इसके बाद नव नियुक्त कर्मचारी को जिला अस्पताल से हटा दिया गया। सीएमएस डॉ. रमाकांत सागर ने बताया कि कर्मचारी की हाल ही में तैनाती हुई है। पीड़ित की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं की गई है। कर्मचारी को जिला अस्पताल से हटाया जा चुका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें