पूरनपुर। बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से ब्लाॅक स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला हुई। जिसमें शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने पर चर्चा हुई। कार्यशाला में 13 निपुण स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
शनिवार को एक होटल में हुई कार्यशाला में विधायक बाबूराम पासवान ने शासन की चल रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। साथ ही कहा कि जरूरत पर हर समय प्रधानों, शिक्षकों के साथ हैं। पूरनपुर देहात की प्रधान के पति मास्टर फैयाज अहमद, कुलवीर सिंह, सतीश गिरि, राजकुमार प्रजापति, जगदीश सिंह, सुंदरलाल, नरेंद्र पांडेय, प्रद्युम्न सिंह आदि ने विचार रखे।
खंड शिक्षा अधिकारी विजय वीरेंद्र सिंह ने कहा कि डीबीटी से संबंधित ऑपरेशन कायाकल्प, निपुण भारत मिशन में 262 विद्यालय का असेसमेंट दिसंबर 2024 में किया जाएगा। 62 विद्यालयों का असेसमेंट मार्च 2025 में होगा।
एनपीआरसी बेचे लाल, एआरपी सुरेश गंगवार, कपिल गुप्ता, प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाॅक अध्यक्ष सूर्य प्रकाश गंगवार, विमल कुमार, भूपेंद्र पाल सिंह, पीटीआई अर्जुन सिंह, वीरपाल सिंह, राजेश कुमार आदि भी मौजूद रहे। संचालन संतोष पासवान ने किया।