फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पर्यावरण और कृषि को बचाने पर दिया जोर

विज्ञापन
गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हुई संगोष्ठी में मौजूद प्रोफेसर और अन्य शिक्षाविद - महाव - फोटो : 1
विज्ञापन
पूरनपुर। गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दो दिवसीय संगोष्ठी शुरू हो गई। पहले दिन भारतीय अर्थव्यवस्था में पर्यावरण, वैश्विक जलवायु परिवर्तन, कृषि, विकास आदि पर वक्ताओं ने विचार रखे। पहले दिन इसमें कहा गया कि विश्व पर्यावरण की समस्या से जूझ रहा है। कृषि को कैसे बचाया जा सकता है। इस पर मंथन करने की जरूरत है।
विज्ञापन




संगोष्ठी में प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार शर्मा, प्रोफेसर विनोद कुमार, ब्रज प्रांत से आई पूनम सिंह, छत्तीसगढ़ से आए प्रोफेसर जेएन पांडेय, महाविद्यालय के संरक्षक पूर्व मंत्री डॉ. विनोद तिवारी, विधायक बाबूराम पासवान आदि ने विचार रखे। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य ने की। संचालन डॉ. पिंदर सिंह ने किया। प्राचार्य ने महाविद्यालय के विकास पर चर्चा की। इससे पहले भाजपा जिलाध्यक्ष, विधायक, पूर्व मंत्री, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी वीरेंद्र सिंह, नेपाल से आए वीर बहादुर सिंह महतो, उपाधि महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर दुष्यंत कुमार, एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली के प्रोफेसर आशुतोष प्रिय, एसडीएम अजीत प्रताप सिंह आदि ने संगोष्ठी का शुभारंभ कराया। छात्रा गौरी दीक्षित, अंशिका देवल, तनीषा वर्मा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें