फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 70 वर्ष से अधिक आयु के पात्र नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाने पर जोर

Tue, 29 Sep 2026 11:57 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। मुख्य विकास अधिकारी सतीश प्रसाद मिश्र ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में 70 वर्ष से अधिक आयु के पात्र नागरिकों के आयुष्मान कार्ड प्राथमिकता से बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों को ब्लॉकवार प्रगति की निगरानी कर लक्ष्य समय पर पूरा करने को कहा। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने, संस्थागत प्रसव, आशा कार्यकर्ताओं के लंबित भुगतान और कुपोषित बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में भर्ती कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में मिजल्स-रूबेला, एचपीवी टीकाकरण, परिवार नियोजन और राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की समीक्षा हुई। झोलाछाप पर कार्रवाई और वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम के निर्देश दिए। जनपद में 01 अक्तूबर से 31 अक्तूबर 2026 तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलेगा। इसमें विभागों को समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए गए। मुख्य चिकित्साधिकारी भुवन चन्द्र पंत सहित कई अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें