फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा पार नहीं थम रहा हाथियों का उत्पात, किसानों में हाहाकार

विज्ञापन
विज्ञापन
17 पीबीटीपी 19
विज्ञापन

शारदा पार नहीं थम रहा हाथियों का उत्पात, किसानों में हाहाकार
पैरों से रौंदकर तबाह कर रहे फसलें, खदेड़ने के प्रयास नहीं हो रहे सफल
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। शारदा नदी के पार आतंक का पर्याय बने नेपाली हाथियों का उत्पात थम नहीं रहा है। रात होते ही हाथी जंगल से निकलकर दो गांवों की सीमा में खेतों में खड़ी फसलें रौंदने लगते हैं। सोमवार रात हाथियों ने फसलों का नुकसान किया। इससे किसान बेहद परेशान हैं।
विज्ञापन

बराही रेंज के अंतर्गत शारदा नदी के पार लग्गा भग्गा क्षेत्र में कई दिनों से हाथी उत्पात मचाए हैं। दो हाथियों के वापस जाने के बाद यहां रह गए दो हाथियों का उत्पात जारी है। रात होते ही हाथी लग्गा भग्गा के जंगल से निकलकर ढकिया ताल्लुके महाराजपुर और गोरख डिब्बी गांव की सीमा में पहुंचकर किसानों की धान और ईख की फसलें रौंद रहे हैं। परेशान किसान खुद ही उन्हें खदेड़ने के प्रयास कर रहे है, लेकिन एक उत्पाती हाथी ग्रामीणों को दौड़ा देता है। सोमवार रात भी हाथियों ने जंगल से बाहर निकलकर किसान अनिल राना, विमरान राना, प्रेमलाल राना, राधे राना समेत कई किसानों की फसलों को रौंद दिया है। हाथियों की रोजाना चहलकदमी से किसान परेशान है। वह जिला प्रशासन से फसलों के नुकसान का मुआवजा देने की मांग कर रहे है। बराही रेंजर ने बताया कि क्षेत्रीय वनकर्मी हाथियों की स्थिति पर नजर रख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें