फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत: जंगल से सटे इलाकों में हाथियों का आतंक, आबादी में घुसकर झोपड़ी उजाड़ी, ग्रामीणों में दहशत

Sat, 23 Sep 2023 04:00 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

बराही रेंज के लग्गा भग्गा जंगल में सात हाथी डेरा जमाए हुए हैं। ये हाथी अब जंगल से निकल आबादी तक पहुंच रहे हैं। शुक्रवार रात हाथियों ने ढकिया ताल्लुके महाराजपुर गांव में एक ग्रामीण की झोपड़ी उजाड़ दी। 
विज्ञापन
हाथियों ने उजाड़ी झोपड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के कलीनगर तहसील क्षेत्र में शारदा नदी के पार लग्गा भग्गा के जंगल में डेरा जमाए हाथी आतंक मचा रहे हैं। फसलों के बाद हाथी अब ढकिया ताल्लुके महाराजपुर गांव की आबादी में पहुंचकर झोपड़ियां उजाड़ने लगे हैं। शुक्रवार रात हाथियों ने एक ग्रामीण का झोपड़ीनुमा मकान उजाड़ दिया। वन विभाग के लापरवाही को देख ग्रामीण खुद मोर्चा संभालकर हाथियों को खदेड़ने में जुटे हैं।

विज्ञापन


कलीनगर तहसील के अंतर्गत शारदा नदी के पार बराही रेंज का लग्गा भग्गा का जंगल है। कई दिनों से करीब सात हाथी जंगल में डेरा जमाए हुए हैं। रात होते ही जंगल से बाहर निकलकर फसलों को बर्बाद कर रहे थे। हाथी अब गांव ढकिया ताल्लुके महाराजपुर के निकट पहुंचकर झोपड़ी भी उजाड़ने लगे। शुक्रवार रात चार हाथियों ने गांव निवासी संदेव सरकार के झोपड़ीनुमा मकान को उजाड़ दिया। 

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: जंगल से निकलकर अचानक सड़क पर आ गया बाघ, थम गए राहगीरों के कदम
विज्ञापन

 

विज्ञापन

किसी तरह ग्रामीणों ने खुद को और घरेलू सामान को बचाया। इसके बाद पीपे बजाकर हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा। प्रधान विवेकानंद का कहना है कि हाथी आबादी क्षेत्र में पहुंचकर झोपड़ियां उजाड़ रहे हैं। वन विभाग को हाथियों का आतंक रोकने के लिए ठोस कदम उठाना चाहिए। परेशान ग्रामीण रातभर जागकर चौकसी कर रहे हैं। रेंजर अरुण मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि वनकर्मियों को सर्तकता बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें