फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नेपाल से आए हाथियों का उत्पात जारी, केसरपुर गांव में गन्ने की फसल को पहुंचाया नुकसान

Sat, 08 Nov 2025 05:03 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत जिले में बराही रेंज के जंगल से निकलकर दो हाथी शुक्रवार रात माधोटांडा क्षेत्र के केसरपुर गांव पहुंच गए। हाथियों ने गन्ने की फसल को नुकसान पहुंचाया। 
विज्ञापन
गन्ने के खेत में हाथी (यह प्रतीकात्मक तस्वीर है) - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत जिले में नेपाल से भटककर आए दो हाथियों का उत्पात जारी है। शुक्रवार रात दोनों हाथी बराही रेंज के जंगल से निकलकर माधोटांडा क्षेत्र के केसरपुर गांव पहुंच गए। यहां दो किसानों की गन्ने की फसल को हाथियों ने नुकसान पहुंचाया। आहट पर किसान एकत्र हुए और प्रयास कर हाथियों को खदेड़ दिया। सूचना पर वन विभाग की टीम ने निगरानी बढ़ा दी है।

विज्ञापन


पिछले कई माह से रास्ता भटकने के बाद नेपाल के दो हाथियों की पीलीभीत टाइगर रिजर्व के जंगल सक्रियता बनी हुई है। हरीपुर, बराही, महोफ और माला रेंज के जंगल में डेरा जमाने के साथ हाथी जंगल से सटे इलाकों में किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इन रेंजों में हाथियों ने काफी दायरे में तारफेंसिंग को भी क्षतिग्रस्त किया। पिछले दिनों जहानाबाद क्षेत्र के उझनिया गांव पहुंचे हाथियों ने एक ग्रामीण को भी घायल कर दिया था। हाथियों की लगातार सक्रियता से वन विभाग के कर्मचारी भी परेशान हैं। 

वन विभाग की टीमें अलर्ट 
शुक्रवार रात हाथी बराही रेंज में पहुंच गए। रात को जंगल से सटे माधोटांडा क्षेत्र के केसरपुर गांव पहुंचकर किसान सरदार बूटा सिंह का करीब आठ क्विंटल गन्ना खा लिया। आहट पर किसान एकत्र हुए और प्रयास कर हाथियों को खदेड़ा। इसके बाद हाथी जंगल की ओर निकल गए। रेंजर अरुण मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि हाथी महोफ रेंज की ओर निकल गए। टीमों को अलर्ट किया गया है। हाथियों की लोकेशन पर पूरी नजर रखी जा रही है। हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए महोफ रेंज की टीम भी निगरानी में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें