फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: धारदार हथियार से हमला कर पत्नी को किया घायल, फिर पति ने जहर खाकर दी जान

Sat, 08 Nov 2025 01:05 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विश्वजीत बैरागी का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

पीलीभीत के न्यूरिया थाना क्षेत्र के राजा कॉलोनी में शुक्रवार को पत्नी से झगड़े के बाद पति ने जहर खाकर जान दे दी। बुधवार को शाम हुए झगड़े के दौरान पति विश्वजीत बैरागी ने पत्नी मनीषा बैरागी पर बांके (धारदार हथियार) से हमला कर उसे घायल कर दिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल मनीषा को जिला अस्पताल भिजवाया और आरोपी विश्वजीत को शांतिभंग की आशंका के चलते चालान किया था। 

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि घटना के बाद मानसिक तनाव में आए विश्वजीत ने शुक्रवार को जहर खा लिया। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर, घायल पत्नी मनीषा का उपचार जिला अस्पताल में जारी है। जानकारी के अनुसार, मनीषा बैरागी उत्तराखंड के शक्ति फार्म का निवासी हैं। लगभग तीन वर्ष पूर्व उनका विवाह राजा कॉलोनी निवासी श्यामल बैरागी के पुत्र विश्वजीत बैरागी से हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें