फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: हाथियों ने चंदिया हजारा में गन्ने की फसल को पहुंचाया नुकसान

Mon, 09 Nov 2026 11:35 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
गांव चंदिया हजारा के समीप गन्ना के खेत में बने हाथियों के पैर के निशान- ग्रामीण
विज्ञापन
पूरनपुर। जंगल से निकलकर दो हाथी गांव चंदिया हजारा के समीप गांव की सुधा के गन्ना के खेत में पहुंच गए। हाथियों की चहलकदमी से गांव के लोगों में खलबली मची हुई है। वन विभाग के अफसर हाथियों के भीरा रेंज की ओर जाने का दावा कर रहे हैं। गांव के समीप हाथियों के सड़क पार कर एक खेत से दूसरे खेत में जाने की घटना सोमवार सुबह करीब सात बजे की है। गांव केशहमल हलधर घूमकर गांव लौट रहे थे।
विज्ञापन

गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर गन्ना के एक खेत से दूसरे खेत में हाथियों को जाता देख उसने शोर-शराबा किया। हाथियों ने सुधा के गन्ना के खेत में घुसकर गन्ना की फसल खाई और खराब की। खेतों में पहुंचे लोगों को हाथियों के पैरों के निशान और गन्ना की फसल खाई हुई मिली। हरीपुर रेंजर शहीर खां ने बताया कि हाथी दो थे। उनमें एक छोटा था। हाथी बराही जंगल की ओर से आए थे। भीरा जंगल की ओर चले गए है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें