फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जंगल से निकलकर आबादी क्षेत्र में पहुंचे हाथी, ग्रामीण पर किया हमला, गंभीर रूप से घायल

Mon, 27 Oct 2025 06:16 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत जिले में नेपाल के जंगल से भटक कर आए दो हाथियों ने आतंक मचा रखा है। ये दोनों हाथी सोमवार को जहानाबाद क्षेत्र में पहुंच गए। हाथियों ने एक ग्रामीण पर हमला कर दिया, जिससे ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन
गन्ने के खेत में दोनों हाथी - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल के जंगलों से भटके दो हाथी सोमवार को पीलीभीत के जहानाबाद थाना क्षेत्र में पहुंच गए। रम्पुरिया उझनिया गांव की सीमा में हाथियों ने ग्रामीण ओमप्रकाश (30 वर्ष) पर हमला कर दिया। उसे सूंड से उठाकर पटक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने के बाद वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। वनकर्मियों ने हाथियों की निगरानी शुरू कर दी।

विज्ञापन


पिछले कई दिनों से जिले के गजरौला और माधोटांडा इलाकों में नेपाल से आए दो हाथियों की चहलकदमी जारी थी। सोमवार को दोनों हाथी बीसलपुर क्षेत्र से होते हुए देवहा नदी पार कर जहानाबाद थाना क्षेत्र में पहुंचे। शाम करीब पांच बजे वे रम्पुरिया उझनिया गांव के पास खेतों की ओर पहुंच गए, तभी खेत पर मौजूद एक ग्रामीण पर हमला कर दिया। हाथियों ने उसे पटककर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

ग्रामीण की हालत गंभीर 
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। शोर-शराबा कर हाथियों को भगाया। घायल ग्रामीण को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उसकी हालत गंभीर है। सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची और हाथियों की मूवमेंट पर निगरानी शुरू कर दी। भीड़ को नियंत्रण में रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात किया गया।
विज्ञापन


डीएफओ सामाजिक वानिकी भारत कुमार डीके ने बताया कि दोनों हाथी बीसलपुर क्षेत्र से होते हुए देवहा नदी पार कर जहानाबाद इलाके में पहुंचे हैं। एक ग्रामीण पर हमले की सूचना मिली है, जिसके बाद स्टाफ को मौके पर भेजा गया। पुलिस की मदद से स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें