फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नेपाली हाथी ने मचाया उत्पात, बनकटी गांव में गेट तोड़ा, धान-गन्ना की फसलों को रौंदा

Fri, 05 Sep 2025 04:47 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत टाइगर रिजर्व की माला रेंज में बीते एक माह से हाथी डेरा जमाए बैठा है। इस हाथी ने बृहस्पतिवार रात न्यूरिया क्षेत्र के बनकटी गांव में उत्पात मचाया। एक गेट तोड़ दिया और फसलें रौंद डाली। 
विज्ञापन
बनकटी गांव में तोड़ा गेट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) की माला रेंज में नेपाली हाथी ने बृहस्पतिवार रात जमकर उत्पात मचाया। हाथी ने न्यूरिया क्षेत्र के बनकटी गांव में एक गेट तोड़ डाला। खेतों में घुसकर धान व गन्ने की फसल रौंद दी। हाथी के गांव की ओर बढ़ने से ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। 

विज्ञापन


एक माह पूर्व से एक नेपाली हाथी ने माला रेंज के जंगल में डेरा जमा रखा है। माला गेस्ट हाउस में पीटीआर के चार हाथियों की मौजूदगी के चलते नेपाली हाथी भी उनके आसपास ही डेरा जमाय रहता है। एक माह पूर्व से हाथी रात को जंगल से बाहर निकलकर लगातार जाल फेंसिंग और फसलों को भी नुकसान पहुंचा रहा है।

बनकटी गांव में तोड़ा गेट 
बृहस्पतिवार रात नेपाली हाथी न्यूरिया क्षेत्र के बनकटी गांव की सीमा में पहुंच गया। हाथी ने जंगल क्षेत्र में बनकटी गांव में बना एक गेट तोड़ दिया। इसके बाद किसान रामचंद्र और प्रहलाद सिंह समेत कई किसानों की धान और गन्ने की फसलों को रौंद डाला। इससे फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। खेतों में हाथी की मौजूदगी से ग्रामीणों में भगदड़ की स्थिति बन गई। 
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पीलीभीत टाइगर रिजर्व की टीम ने हाथी को वापस जंगल की ओर खदेड़ने के प्रयास शुरू किए। वहीं वन विभाग ने प्रभावित किसानों को नुकसान का आकलन कर मुआवजे का आश्वासन दिया है। रेंजर रोबिन सिंह ने बताया कि टीमें सतर्क हैं। हाथी की नियमित निगरानी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें