सोमवार रात 9:30 बजे जहानाबाद सीएचसी में बिजली गुल होने के बाद मोबाइल की टॉर्च जलाकर बैठे तीमारद
संवाद न्यूज एजेंसी पीलीभीत/ जहानाबाद। आंधी-बारिश के बाद जहानाबाद कस्बा और आसपास गांवों की बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी हो गई है। शहर से लेकर गांव तक हाहाकार मचा है। उपभोक्ताओं की नींद उड़ गई है। रात के समय बिजली न होने से उपभोक्ता देर तक सड़कों पर टहलते नजर आए। सबसे अधिक समस्या जहानाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीजों को हुई।
अस्पताल में जेनरेटर चलाया नहीं गया। रात 9:30 बजे प्रसव कक्ष के बाहर मरीज और तीमारदार मोबाइल की टॉर्च जलाकर जमीन पर बैठे नजर आए। गर्मी से परेशान मरीज को हाथ वाले पंखे से हवा दी जा रही थी। सिर्फ इन्वर्टर के सहारे एक-दो स्थानों पर बल्ब जलता नजर आया। पंखा किसी भी वार्ड या बरामदे में नहीं चल रहा था। मरीजों ने बताया कि मजबूरी में मोबाइल की टॉर्च जला रहे हैं।
देहात क्षेत्रों में हर घंटे जाती रही बिजली : कलीनगर। देहात क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था का हाल बदतर है। आंधी-बारिश के बाद स्थिति और खराब हो गई है। रविवार रात से गुल हुई आपूर्ति शाम को बहाल हुई। इसके बाद फिर हर एक घंटे में आपूर्ति प्रभावित होती रही। इससे लोगों को पेशानी का सामना करना पड़ा। इन्वर्टर डाउन होने से लोग मोबाइल के सहारे घरों में रोशनी और हाथ पंखे के सहारे खुद और बच्चों पर हवा करने पर मजबूर हुए। आपूर्ति प्रभावित होने से घरेलू कामकाज भी प्रभावित हुए।