बीसलपुर। कथावाचक राकेश शास्त्री ने कहा कि सभी लोग अच्छाई के रास्ते पर चलें, इसी में उनका कल्याण है।
कथा वाचक ने नगर के जानकी रतन मंदिर में मंगलवार को पांचवें दिन श्रद्धालुओं को प्रवचन करते हुए कहा कि सच्चाई के रास्ते पर चलने में कुछ दिक्कत अवश्य आती है, लेकिन अंत में विजय सच्चाई की ही होती है। सभी लोगों को एक दूसरे की मदद करना चाहिए। किसी की खिल्ली नहीं उड़ानी चाहिए। एक दूसरे को यथा उचित सम्मान देना चाहिए। सच्चाई के रास्ते पर चलने वालों को समाज में अच्छी नजर से देखा जाता है। सच्चाई के रास्ते पर चलने वालों को आत्मिक संतोष भी रहता है। सच्चाई के रास्ते पर चलने वाले लोगों की ईश्वर मदद करता है। आरती और प्रसाद वितरण के साथ मंगलवार के कार्यक्रम का समापन हो गया। संवाद