फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: तीन घंटे गुल रही बिजली शहर के 10 हजार उपभोक्ताओं की बिजली

Sun, 15 Mar 2026 10:37 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
शहर के एक ट्रांसफार्मर के पास बिजली लाइन सही करते कर्मचारी। स्रोत विभाग।
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के दस हजार उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति तीन घंटे से ज्यादा समय तक बाधित रही। इसके अलावा भी शहर के अलग-अलग इलाकों में आपूर्ति प्रभावित होने से लोग परेशान हुए।
विज्ञापन

गर्मी के साथ ही शहर में बिजली लाइन में फॉल्ट के साथ ही कटौती का सिलसिला शुरू हो गया है। रोजाना हो रही घंटों कटौती से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। रविवार को सुबह नकटादाना फीडर पर तकनीकी समस्या के चलते यहां से जुड़े करीब 10 हजार उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति करीब तीन घंटे तक बाधित रही। टीम ने मशक्कत के बाद यहां की आपूर्ति को सुचारु किया। इसके बाद भी कटौती का सिलसिला जारी रहा। इससे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
शहर के मोहल्ला आवास विकास, कलक्ट्रेट, खैरुल्ला शाह, गोदावरी स्टेट, निरंजनकुंज कॉलोनी आदि इलाकों के उपभोक्ता प्रभावित हुए। इसके अलावा भी शहर के अन्य मोहल्लों में कटौती की समस्या से लोगों को परेशानी हुई। इसमें अशोक कॉलोनी, नई बस्ती, एकता नगर, तुलाराम, कुंवरगढ़, जाटों का चौराहा, कोतवाली रोड, बल्लभ नगर, मौर्य मार्केट के आसपास आदि इलाके शामिल रहे। जेई जहांगीर आलम ने बताया कि तकनीकी समस्या के चलते दिक्कत आई थी। इसे सही करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें