घुंघचाई। खराब मौसम के चलते बिजली लाइन में फाॅल्ट आ गया। इससे करीब 12 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इसके चलते उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शनिवार को दिन में करीब 11 बजे बिजली आपूर्ति सुचारु हो सकी।
घुंघचाई में स्थित बिजली उपकेंद्र से दर्जनों गांवों को बिजली आपूर्ति की जाती है। शुक्रवार देर शाम से मौसम बदल गया। हवा और बारिश के चलते बिजली लाइन में फाॅल्ट आ गया। इसके चलते उपकेंद्र से जुड़े गांव घुंघचाई, दिलाबरपुर, सिमरिया, कैशोपुर, नरायनपुर, कसगंजा, लुकटिहाइ, जितौरिया, सिमराया, सिमरिया, चंदोखा,कैशोपुर सहित पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे उपभोक्ताओं को पूरी रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी। हालांकि बिजली कर्मचारी रात में ही फाॅल्ट सही करते रहे। बिजली करीब 12 घंटे तक ठप रही। शनिवार को सुबह करीब 11 बजे आपूर्ति शुरू हुई। जेई सौरभ मिश्रा ने बताया कि बिजली लाइन में फाॅल्ट आ गया था। फाॅल्ट ठीक करा कर आपूर्ति शुरू करा दी गई है। संवाद