फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली उपकेंद्र पर कर्मी न मिलने पर भड़के लोग

Sun, 15 May 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
रात भर बिजली न आने पर मोहल्ला पकड़िया के लोगों का गुस्सा फूट गया। पहले विद्युत उपकेंद्र पर शिकायत करने पहुंचे, लेकिन कर्मचारी नदारद मिले। अफसरों ने भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। जिसके बाद एकत्र युवकों ने प्रदर्शन कर बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की और अनदेखी का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वाले युवकों ने बताया कि वह मोहल्ला पकडिय़ा के रहने वाले है। शनिवार को पहले दिन भर बिजली आंख-मिचौली करती रही। इसके बाद रात में बिजली कटौती हुई, जिसके बाद से अब तक सप्लाई शुरू नहीं की गई। भीषण गर्मी में रात भर लोग परेशान होते रहे। रविवार सुबह इसकी जानकारी और शिकायत दर्ज कराने के लिए बाजार गेट विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचे। आरोप है कि वहां पर शिकायत सुनने वाला कोई मौजूद ही नहीं था। वहीं से एसडीओ को फोन लगाया। आरोप है कि अधिकारियों ने फोन तो रिसीव किया, लेकिन समस्या के समाधान के लिए संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। इसके बाद लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। उन्होनें अघोषित कटौती से निजात दिलाने की मांग अधिकारियों से की है। प्रदर्शन करने वालों में राजकुमार, सागर यादव, मनीष दिवाकर, दीपू, वसीम, विशाल, नदीम अंसारी, अर्पित शुक्ला सहित दर्जन भर लोग थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें