छत पर सो रहा रिक्शा चालक अचानक नीचे गिर पड़ा, जिससे उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल प्रशासन ने शव को मोर्चरी में रखवाकर पुलिस को सूचना भेजी।
शहर की काशीराम आवास कालोनी ईदगाह के रहने वाले चालीस वर्षीय साकिब पुत्र ताहिर रिक्शा चलाता है। शनिवार रात को गर्मी होने के कारण वह छत पर बनी पैकड़ियों की तरफ सो रहा था। रविवार सुबह तड़के अचानक वह नीचे गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग इक_ा हो गए। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन ने शव को मोर्चरी में रखवाकर सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मोर्चरी पर मौजूद लोगों ने बताया कि युवक के तीन बच्चे हैं। पारिवारिक कलह के चलते उसकी पत्नी और बच्चे उसके साथ नहीं रहते।