फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाल्ट ने फिर उड़ाई 50 से अधिक घरों की बिजली, भड़के उपभोक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। एक फेस बंद होने से गैस चौराहा के पास 50 से अधिक घरों की बिजली गुल हो गई। परेशान उपभोक्ताओं की ओर से शिकायतें मिलने पर एक्सईएन ने टीम भेजकर सुधार कराया। कटौती से परेशान उपभोक्ताओं ने नाराजगी जाहिर की। करीब दो घंटे बाद बिजली सप्लाई शुरू हो सकी।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन रोड पर गैस चौराहा के आसपास फाल्ट की वजह से सुबह करीब नौ बजे बिजली का एक फेस बंद हो गया। कुछ देर सामान्य कटौती मानकर लोग बिजली आने का इंतजार करते रहे। मगर, काफी देर बाद भी जब सप्लाई चालू नहीं हुई तो पावर कॉरपोरेशन के अफसर-कर्मचारियों तक इसकी शिकायतें पहुंची। उपभोक्ताओं से जानकारी साझा करने को बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप पर भी कुछ लोगों ने कटौती को लेकर नाराजगी जताई। एक्सईएन असीम कुमार ने ग्रुप पर मिली जानकारी के बाद एसडीओ को सुधार कराने के निर्देश दिए। उसके बाद टीम भेजकर सुधार कराया गया। एसडीओ ने बताया कि एक फेस बंद होने से दिक्कत हुई थी। कुछ देर बाद ही सप्लाई शुरू कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें