फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली संकट के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। एक सप्ताह से खराब बिजली व्यवस्था के सुचारू न होने से गुस्साए गांव रिछोला सबल के ग्रामीणों ने शुक्रवार को बिजली उपकेंद्र परिसर में पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों के गुस्से को देखते हुए कर्मचारियों ने पुलिस बुला ली। पुलिस ने जैसे-तैसे लोगों को शांत किया।
विज्ञापन

गांव रिछोला सबल के ग्रामीण शुक्रवार दोपहर बिजली उपकेंद्र पहुंचे। ग्रामीण गांव की एक सप्ताह से ठप बिजली सप्लाई के सुचारू न होने से खफा थे। उपकेंद्र पर एसडीओ आनंद बाबू और जेई अवतार सिंह के न मिलने पर ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। वे अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। ग्रामीणों का कहना था कि एक सप्ताह से बिजली व्यवस्था ठप होने से लोगों को गर्मी में बेहद दिक्कत हो रही है, लेकिन अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
ग्रामीणों के गुस्से को देखकर बिजली उपकेंद्र के कर्मचारियों ने फोन करके पुलिस बुला ली। पुलिस ने ग्रामीणों को जैसे-तैसे समझाकर शांत किया। ग्रामीणों ने उपकेंद्र से जाने से पहले चेतावनी दी कि यदि तीन दिन में बिजली सप्लाई सुचारू नहीं हुई तो उपकेंद्र परिसर में बेमियादी धरना शुरू कर देंगे।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में मोहम्मद तसलीम, सईद, नन्हे मियां, इसरार, इसामुद्दीन, बुंदा शाह, हामिद, मोबीन, नईम, भूरा, लल्ला, अलाउद्दीन, नन्हे लला, गुड्डू आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें