फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेष शिविर लगाकर बिजली विभाग ने वसूले 20 लाख

Sun, 08 Feb 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
अधिशाषी अभियंता पंकज अग्रवाल ने बताया कि सातों ब्लॉकों पर एसडीएम की अध्यक्षता में शिविर लगाया गया। शिविरों में उपभोक्ताओं ने करीब 20 लाख रुपये की बकाया जमा की और 2200 नए कनेक्शन दिए गए। डीएम ने ब्लॉक मरौरी, ललौड़ीखेड़ा  व बरखेड़ा में लगे शिविरों का जायजा लिया। शिविर में लोगों की काफी भीड़ रही।
विज्ञापन

बीसलपुर। ब्लॉक परिसर में लगे शिविर का उद्घाटन सीडीओ इंद्रदेव त्रिवेदी ने किया। अधिशासी अभियंता पंकज अग्रवाल ने शिविर का निरीक्षण किया। आवेदकों की सुविधा के लिए तीन काउंटर बनाए गए थे।
बिलसंडा। शिविर में 41 नए कनेक्शन कराने के लिए लोगों ने आवेदन किए। डीएम ओएन सिंह ने शिविर का औचक निरीक्षण किया और कम कनेक्शन होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। साथ ही उन कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा जिनको नए कनेक्शन दिलाने और शिविर के प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
विज्ञापन


शपथ पत्र और टेस्टिंग रिपोर्ट लेने पर हंगामा
पूरनपुर। पूरनपुर में लगाए गए कैंप में 750 लोगों ने कनेक्शन कराए। बिजली विभाग द्वारा शपथ पत्र, टेस्टिंग रिपोर्ट आदि की वसूली पर सपा नेताओं सहित कनेक्शन लेने आए कई लोगों ने हंगामा किया। एसडीएम संजय कुमार के निर्देश पर बाद में शपथ पत्र नहीं लिए गए। टेस्टिंग रिपोर्ट भी बाद में जमा कराने के निर्देश एसडीएम ने दिए।
कैंप में नगर के अलावा, माधोटांडा, घुंघचाई, शेरपुरकलां के अलग-अलग काउंटर लगाए गए थे। नोटरी शपथ पत्र लेने और टेस्टिंग रिपोर्ट के नाम पर अवैध वसूली होने की शिकायत जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद मियां, सपा नेता शकील सिद्दीकी आदि ने एसडीएम से की थी। एसडीओ ने बताया कि कैंप में 750 लोगों ने कनेक्शन कराए। उन्होंने बताया कि टेस्टिंग रिपोर्ट अभी नहीं हुई है। कनेक्शन लेने वालों से बाद में नोटिस जारी कर टेस्टिंग रिपोर्ट जमा कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें