प्रवेश परीक्षा को लेकर ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज पौटाकलां, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बरखेड़ा, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पूरनपुर, राजकीय इंटर कॉलेज अमरिया, एसआरएम इंटर कॉलेज बीसलपुर और गांधी स्मारक सुंदरलाल इंटर कॉलेज बिलसंडा को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। शहर के ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर 332 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 28 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। परीक्षा 11.30 बजे से डेढ़ बजे तक हुई। केंद्र अध्यक्ष रामपाल सिंह ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। यहां सेंटर लेवल आफीसर एसपी गंगवार, बीएलओ/खंड शिक्षा अधिकारी उमेश गौतम आदि मौजूद रहे। अमरिया स्थित राजकीय इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर एसडीएम सदर रामप्रकाश ने परीक्षा का जायजा लिया। जिला विद्यालय निरीक्षक जेके वर्मा ने बताया कि जिले के सात परीक्षाकेंद्रों पर परीक्षा संपन्न हुई है। परीक्षा में 3351 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। 1127 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। जिला स्तरीय पर्यवेक्षक/नवोदय विद्यालय के प्राचार्य गिरिजाशंकर अवस्थी ने बताया कि उत्तरपुस्तिकाएं सील कर रुद्रपुर स्थित कलेक्शन सेंटर भेजी जा रही हैं। जहां से उन्हें दिल्ली भेजा जाएगा। सभी परीक्षा केंद्रों पर नवोदय विद्यालय के शिक्षक केंद्र स्तरीय पर्यवेक्षक के रुप में तैनात रहे।
पूरनपुर। राजकीय बालिका इंटर कालेज में नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा हुई। प्रधानाचार्या जाहिदा खातून ने बताया कि परीक्षा में पंजीकृत 457 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 389 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी लक्ष्मीनरायन, एबीआरसी ओमप्रकाश, वासुदेव यादव भी मौजूद रहे।
बीसलपुर। एसआरएम इंटर कॉलेज में हुई प्रवेश परीक्षा में 698 के सापेक्ष 545 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। 153 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा में जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रवक्ता एसके पांडेय बतौर पर्यवेक्षक मौजूद रहे।