फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण गर्मी में 10 घंटे ठप रही औद्योगिक फीडर की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जर्जर संसाधनों की वजह से अधिकारियों के तमाम दावों के बावजूद बिजली सप्लाई सुधर नहीं पाई है। भीषण गर्मी और उमस में आम लोग बेहाल हैं। अब औद्योगिक इकाइयों की सप्लाई को लगाए गए ट्रांसफॉर्मर का पैनल स्विच फुंक गया। इससे औद्योगिक क्षेत्रों की सप्लाई 10 घंटे ठप रही। दिन भर चले सुधार कार्य के बाद शाम को बमुश्किल बिजली सप्लाई सुचारु की जा सकी। उधर, शहर के आम लोगों को भी भीषण गर्मी में पूरे दिन ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज की दिक्कत से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

बीते कई सालों की तरह इस बार भी गर्मी बढ़ने पर बिजली सप्लाई गड़बड़ा गई है। रोजाना दिन और रात में अघोषित तौर पर घंटों बिजली की कटौती हो रही है। पावर कॉरपोरेशन अभी तक इसका समाधान नहीं ढूंढ़ पाया है। दूसरी ओर अब औद्योगिक एरिया में भी बिजली सप्लाई लड़खड़ाना शुरू हो गई। बुधवार सुबह सात बजे बीसलपुर रोड पर रुपपुर कमालु गांव में औद्योगिक इकाइयों में सप्लाई के लिए बने 132 केवी सब स्टेशन का ट्रांसफॉर्मर पैनल स्विच फुंक गया। इससे सप्लाई ठप हो गई। इसकी जानकारी लगने पर एसडीओ टाउन अतुल कुमार टीम के साथ सब स्टेशन पहुंचे। कई घंटे मरम्मत कार्य चलता रहा। फिर शाम तक सप्लाई शुरू की जा सकी।
वहीं, भीषण गर्मी और उमस के बीच शहर के घरेलू उपभोक्ताओं को भी बिजली की अघोषित कटौती की समस्या रोज की तरह बनी रही। दिन में कई बार बिजली आती-जाती रही। इसके अलावा ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज के चलते मोहल्ला आसफजान, डोरीलाल, नई बस्ती, मेन बाजार समेत कई इलाकों के लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें