फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से हुए फाल्ट तो कई इलाकों में गुल हुई बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। तमाम कोशिशों के बाद भी शहरवासियों को बिजली कटौती की समस्या से निजात नहीं मिल पा रही है। दो दिन से ट्रांसफॉर्मर में खराबी के चलते समस्या बनी हुई थी। अब बारिश होने पर फाल्ट के चलते कई इलाकों की बिजली गुल हो गई। हालांकि पूर्वाह्न 11 बजे तक इसका सुधार करा दिया गया। मगर बाद में भी ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज से दिक्कत बरकरार रही।
विज्ञापन

वैसे तो गर्मी की शुरुआत होते ही बिजली सप्लाई की हकीकत लोगों के सामने आने लगी थी। मगर, बीते दो दिनों से ट्रांसफॉर्मरों में खराबी आने से निरंजनकुंज, बाजार गेट समेत कई इलाके दिन भर बिजली संकट से जूझते रहे। सोमवार रात को कटौती न होने से कुछ राहत मिली थी, मगर दूसरे दिन मंगलवार सुबह मौसम ने राहत दी तो बिजली गड़बड़ा गई। तड़के हुई बारिश के बाद कचहरी का 33 केवी केबल बॉक्स फुंक गया तो कई जगह तारों में फाल्ट हो गए। इससे खकरा, पुलिस लाइन, कचहरी, नकटादाना, एकता नगर कॉलोनी, अशोक कॉलोनी, नई बस्ती, बल्लभ नगर कॉलोनी, मोहल्ला आसफजान, साहूकारा समेत कई इलाकों की बिजली सुबह सात बजे के बाद चली गई। इससे लोगों को पूरे दिन की समस्या का डर सताने लगा और उन्होंने कुछ देर इंतजार करने के बाद पावर कॉरपोरेशन के अधिकारी-कर्मचारियों से पूछना शुरू कर दिया।
एक्सईएन असीम निगम ने एसडीओ अतुल कुमार को सुधार कराने के निर्देश दिए। इसके बाद टीमें लगाकर एक-एक कर इलाकों की सप्लाई पूर्वाह्न 11 बजे तक चालू कर दी गई। हालांकि इसके बाद भी आवाजाही जारी रही। वहीं लंबे समय से चली आ रही ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज की समस्या को भी दूर नहीं किया जा सका है। एक्सईएन ने बताया कि सुबह खराबी आने से कुछ इलाकों में दिक्कत आई थी। इसका तत्काल टीम लगाकर सुधार कराकर सप्लाई शुरू करवा दी गई थी।
विज्ञापन

ट्रांसफॉर्मर की भूमिगत अर्थिंग सही कराई
लगातार सामने आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए एक्सईएन असीम कुमार ने एसडीओ अतुल कुमार की अगुवाई में टीम लगाकर ट्रांसफॉर्मरों की भूमिगत अर्थिंग का सुधार कराया। व्यवस्था चरमराने के बाद खामी पता करने पर ट्रांसफॉर्मरों की अर्थिंग में दिक्कत की बात सामने आई थी। उन्होंने बताया कि इसी वजह से काफी दिक्कत हो रही थी। इसमें अभी और सुधार कराया जाएगा।
मुख्य लाइन में खराबी से बरखेड़ा की बिजली गुल
बरखेड़ा। 33 केवी मुख्य लाइन में फाल्ट होने के बाद कस्बा समेत आसपास के गांवों में बिजली संकट गहरा गया। मंगलवार तड़के दो बजे बिजली चली गई। इसका पूर्वाह्न 11 बजे सुधार कराया गया। तब जाकर सप्लाई सुचारु हो सकी। इस दौरान उपभोक्ताओं को गर्मी में परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें