फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव: दूसरे दिन बिके बीडीसी के 96 पर्चे

Fri, 25 Sep 2015 11:32 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत के नामांकन पत्रों की बिक्री दूसरे दिन भी होनी थी लेकिन जिला पंचायत वार्ड के नामांकन पत्र बिक्री नहीं हुए जबकि मरौरी और बरखेड़ा ब्लाक में बीडीसी के 96 पर्चे बिक्री हुए।
विज्ञापन

चुनाव अधिसूचना जारी करने के साथ ही जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम मासूम अली सरवर ने चुनाव कार्यक्रम जारी किया था जिसमें 24 सितंबर से पहले चरण के चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री होनी थी। पहले दिन शुक्रवार को नामांकन पत्र बिक्री भी हुए लेकिन दूसरे जिला पंचायत वार्ड के नामांकन पत्रों की बिक्री नहीं हुई। संबंधित अधिकारी कर्मचारी ईद की छुट्टी मानकर घर बैठे रहें जबकि नामांकन पत्र खरीदने को कई लोग जिला पंचायत कार्यालय पहुंचे। वहीं बीडीसी के लिए मरौरी और बरखेड़ा में नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। मरौरी ब्लाक के निर्वाचन अधिकारी (आरओ) जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश मिश्रा ने बताया कि दूसरे दिन 39 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है। वहीं बरखेड़ा बीडीओ ऋषिपाल सिंह के अनुसार दूसरे दिन शनिवार को 57 नामांकन पत्रों की बिक्री की गई। फार्म बिक्री न होने के बावत जानकारी करने पर जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी जेएस राजपूत ने बताया कि एसडीएम सदर कार्यालय में बैठकर नामांकन पत्रों की बिक्री कराई गई है जबकि एसडीएम सदर सुरेंद्र बहादुर यादव ने बताया कि नामांकन पत्र बिक्री से उनके कार्यालय का कोई संबंध नहीं है और न ही उनके कार्यालय से नामांकन फार्म बिक्री हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें