फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा समर्थित प्रत्याशी की जाति को लेकर लगाई आपत्ति निरस्त, जाएंगे कोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। नामांकन के कुछ घंटे बाद ही जिला पंचायत अध्यक्ष को लेकर चल रही सियासत गर्मा गई। सपा समर्थित प्रत्याशी स्वामी प्रवक्तानंद के प्रस्तावक जिला पंचायत सदस्य दिग्विजय सिंह की ओर से भाजपा समर्थित प्रत्याशी डॉ.दलजीत कौर की जाति को लेकर आपत्ति दर्ज कराई। उनके सामान्य वर्ग के होने का आरोप लगाया। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारी जांच में जुट गए। हालांकि आपत्ति को निरस्त कर दिया गया है। जिससे नाराज सपाई कोर्ट जाने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन

बता दें कि दिग्विजय भी स्वामी प्रवक्तानंद के साथ ही भाजपा को छोड़कर सपा में शामिल हुए थे। नामांकन के बाद दर्ज कराई गई आपत्ति में बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद का आरक्षण ओबीसी के लिए आरक्षित है। आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा समर्थित प्रत्याशी डॉ दलजीत कौर सामान्य वर्ग में आती हैं। इसलिए उन्होंने जिला अध्यक्ष अध्यक्ष पद पर गलत तरीके से नामांकन पत्र दाखिल किया है, जबकि भाजपा समर्थित प्रत्याशी ने लगाई गई आपत्ति को गलत बताया। इस आपत्ति के बाद दोपहर बाद अचानक राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई। दिन में सपा-भाजपा सिर्फ दो ही नामांकन हुए थे। उसमें एक पर आपत्ति लग गई। अधिकारियों ने इसे लेकर कलक्ट्रेट परिसर में जांच शुरू कर दी। अभिलेखों का मूल्यांकन कराया जाने लगा। दोनों प्रत्याशी भी वहां पर मौजूद थे। इसी बीच दोनों पक्षों के नेताओं का जमावड़ा कलक्ट्रेट के बाहर हो गया। संख्या बढ़ती देख प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल को लगा दिया। कई बार भीड़ को हल्की सख्ती कर हटाया भी गया। नामांकन कक्ष के गेट पर सिटी मजिस्ट्रेट अरुण कुमार सीओ सिटी वीरेंद्र विक्रम फोर्स के साथ तैनात हो गए। अपर जिला निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र प्रताप मिश्र ने बताया कि आपत्ति की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें