फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सोना दोगुना करने का झांसा देकर बुजुर्ग महिला के कुंडल-मंगलसूत्र ठगे

Thu, 05 Nov 2026 12:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
नोटो की गद्दी पर लगा पांच सौ का नोट।बाद में हटाने पर कागज की गद्दी संवाद
विज्ञापन
बरखेड़ा। सोना और रुपये दोगुना करने का झांसा देकर दो टप्पेबाजों ने बुजुर्ग महिला के सोने के कुंडल और मंगलसूत्र ठग लिया। ठगों ने महिला को पांच सौ रुपये की गड्डी में कागज और पोटली में कंकड़ थमा दिए। इसके बाद दोनों मौके से भाग गए।
विज्ञापन

गांव अधकटा निवासी कन्हैया लाल ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब 12 बजे उनकी 65 वर्षीय महिला रिश्तेदार कलावती कस्बा बरखेड़ा में मुख्य मार्ग पर ईदगाह के सामने आरा मशीन के पास मौजूद थीं। इसी दौरान दो युवक उनके पास पहुंचे और पांच सौ रुपये की गड्डी दिखाकर रुपये और सोना दोगुना करने का लालच दिया। अपनी बातों में उलझाकर दोनों महिला को स्टेशन रोड से बाजार होते हुए रेलवे स्टेशन के पास एकांत स्थान पर ले गए।
वहां विश्वास में लेकर दोनों ने महिला के कानों के सोने के कुंडल और मंगलसूत्र का लॉकेट उतरवा लिया। बदले में एक पोटली और रुपये की गड्डी थमा दी। कुछ देर बाद महिला ने गड्डी और पोटली खोलकर देखी तो उनमें कागज और कंकड़ मिले। ठगी का एहसास होने पर महिला रेलवे स्टेशन पहुंची और दोनों युवकों को तलाश किया, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी बीसलपुर राहुल पांडेय ने बताया कि कलावती को उनका दामाद मोतीराम मोटरसाइकिल पर लेकर आया था। आरा मशीन पर लकड़ी चिरवाने के दौरान उसने महिला को अधकटा जाने के लिए भेज दिया था। इसी बीच दोनों टप्पेबाजों ने उन्हें अपना शिकार बना लिया। ठगों की पहचान के लिए कस्बे में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। महिला की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें