सूचना मिलते ही कोतवाल संजीव शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घर और आसपास के स्थानों का निरीक्षण किया तथा परिजनों और ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। परिवार वालों ने शौचालय की दीवार पर भी खून के निशान होने की बात पुलिस को बताई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
सीओ राहुल पांडेय का कहना है कि प्रारंभिक जांच में वृद्धा के शरीर पर चोट के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि अभी मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए जिला मुख्यालय से फॉरेंसिक टीम बुलाई गई है।