फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सांड़ के हमले में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत

Sun, 14 Jun 2026 09:38 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
ग्राम नबादा महेश के घर मे रोती विलखती महिलाएं फ़ोटो संवाद
विज्ञापन
बरखेड़ा। क्षेत्र में छुट्टा पशुओं की समस्या का कोई समाधान नहीं हो पा रहा है। पीलीभीत-बीसलपुर हाईवे पर शनिवार को सुबह टहलने निकले 62 वर्षीय बुजुर्ग पर सांड़ ने हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग ने मेरठ के मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों ने छुट्टा पशुओं की समस्या का समाधान नहीं किए जाने पर रोष व्यक्त किया है।
विज्ञापन

गांव नवादा महेश निवासी खेमकरन लाल (62) रोजाना की तरह शनिवार को सुबह करीब पांच बजे घर से टहलने निकले थे। कुछ देर टहलने के बाद जैसे ही वह हाईवे किनारे स्थित अपने घर के पास पहुंचे, तभी अचानक एक सांड़ ने उनपर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। परिजन उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल ले गए। हालत नाजुक होने के कारण उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बेहतर उपचार के लिए परिजन उन्हें मेरठ ले गए, जहां मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। रविवार सुबह करीब पांच बजे उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पूरे क्षेत्र में खेतों से लेकर सड़कों तक छुट्टा पशुओं की गंभीर समस्या बनी हुई है, लेकिन जिम्मेदार इस पर समुचित ध्यान नहीं दे रहे।
अमित कुमार ने बताया कि पिता की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ग्रामीणों का कहना है कि जिलाधिकारी के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद सड़कों पर घूम रहे छुट्टा पशुओं की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। सीओ विधि भूषण मौर्य ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी प्राप्त हुई है। ग्रामीण की मौत मेरठ के एक अस्पताल में उपचार के दौरान हुई है।

ग्राम नबादा महेश के घर मे रोती विलखती महिलाएं फ़ोटो संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें