फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: डिपो से हरिद्वार के लिए नहीं सीधी बस सेवा, यात्री हो रहे परेशान

Sun, 14 Jun 2026 09:37 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। स्थानीय डिपो से हरिद्वार के लिए सीधी बस सेवा न होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जबकि जिले से काफी संख्या में श्रमिक यहां काम के सिलसिले में जाते हैं। ऐसे में डिपो की बस न होने से लोग निजी वाहनों का सहारा लेने को मजबूर है।
विज्ञापन

स्थानीय डिपो से 111 बसों का संचालन किया जा रहा है। इसमें सबसे अधिक दिल्ली मार्ग पर बसें संचालित है। इसके अलावा कानपुर, लखनऊ, रुद्रपुर, हल्द्वानी सहित अन्य मार्गाें के लिए बसें संचालित हो रही है। जिले से काम के सिलसिले में काफी संख्या में श्रमिक हरिद्वार व देहरादून के लिए जाते हैं। यात्रियों की संख्या को देखते हुए कई निजी कंपनियों के संचालकों की ओर से हरिद्वार के लिए बस का संचालन किया जा रहा है, लेकिन स्थानीय डिपो से बस का संचालन न होने से यहां के यात्रियों को निजी बसों का सहारा लेना पड़ता है। इसको लेकर क्षेत्रीय लोगों की ओर से कई बार विभागीय स्तर से पत्राचार भी किया जा चुका है, लेकिन बस का संचालन शुरू नहीं हो सका है। एआरएम प्रांशु पाठक ने बताया कि बस के संचालन को लेकर उच्चाधिकारियों को पत्राचार किया जाएगा।
-
त्योहार के समय निजी बस संचालक करते हैं मनमानी
-होली व दीपावली के समय इन जगहों पर काम करने वाले यात्री वापसी करते हैं। ऐसे में रोडवेज डिपो की बस का संचालन न होने पर यह लोग मनमानी करते हैं। यात्रियों से मनमर्जी के रुपये वसूलते हैं। साथ ही इन श्रमिकों को नियमानुसार जगह पर उतारते भी नहीं है। ऐसे में कई बार विवाद की स्थिति भी बनती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें