फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: पीलीभीत में कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद एक परिवार के चार बच्चों की हालत बिगड़ी, एक की मौत

Fri, 18 Jul 2025 11:05 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद एक ही परिवार के चार बच्चों की हालत बिगड़ गई। इनमें एक बच्ची की मौत हो गई है। तीन का उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Meta AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत में कोल्ड ड्रिंक पीने के कुछ देर बाद जहानाबाद क्षेत्र के गांव निसरा में एक ही परिवार के चार बच्चों की हालत बिगड़ गई। आनन फानन परिजन सभी बच्चों को शहर के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां कुछ देर बाद एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि अन्य का उपचार जारी है। 

विज्ञापन

 
मामला बृहस्पतिवार देर रात का है। बताया जाता है कि जहानाबाद क्षेत्र के निसरा गांव निवासी गुड्डू और जुम्मा के परिवार के बच्चे गांव की एक दुकान से कोल्ड ड्रिंक खरीदकर लाए थे। कोल्ड ड्रिंक को परिवार की जोया (आठ वर्ष), हसन (नौ वर्ष), अलशिफा (पांच वर्ष) व एक अन्य बच्चे ने पीया था। 

यह भी पढ़ें- UP: 'तुम कांवड़ लेने मत जाना...' कविता गाने वाले शिक्षक रजनीश गंगवार को मिल रही धमकी, पुलिस को दी तहरीर
विज्ञापन

 

विज्ञापन

परिवार में मचा कोहराम 
कुछ ही देर बाद बच्चों के पेट में दर्द शुरू होने के साथ उल्टी होने लगी। इससे परिजन घबरा गए। तुरंत बच्चों को शहर के एक निजी अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया। जहां मासूम जोया की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि तीन अन्य बच्चों का उपचार जारी है। बच्ची की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। 

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि परिजनों ने किसी प्रकार का कोई आरोप लगाने से इनकार कर दिया ना ही कोई तहरीर दी गई। कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें