पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र में चचेरे भाई और गांव के ही एक अन्य किशोर ने घर के समीप खेल रहे आठ साल के बालक को गन्ने के खेत में खींचकर कुकर्म किया। आरोपियों ने इस घटना का वीडियो भी बना लिया। घटना की जानकारी किसी को देने पर बालक को जान से मारने की धमकी दी गई। बालक ने घर पहुंचकर मां को आपबीती बताई। बाहर से मजदूरी कर लौटे बालक के पिता ने दोनों बाल अपचारी आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने बालक का मेडिकल कराकर आरोपियों को बाल सुधार केंद्र भेज दिया।
पूरनपुर कोतवाली के एक गांव निवासी व्यक्ति ने कोतवाली में दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि पांच जनवरी को उसका आठ वर्षीय पुत्र घर के समीप खेल रहा था। इसी समय गांव का ही किशोर पुत्र को गन्ने के खेत में खींच ले गया। पुत्र के साथ कुकर्म किया। इस दौरान खेत में पहुंचे उसके भतीजे ने भी पुत्र के साथ कुकर्म किया। आरोपियों ने पुत्र का वीडियो बनाया। घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी। घर पहुंचे बालक ने घटना की जानकारी अपनी मां को दी। उस समय पीड़ित का पिता घर में नहीं था। बृहस्पतिवार की शाम पिता घर पहुंचा तो पीड़ित की मां ने घटना की जानकारी दी। दंपती पुत्र को लेकर कोतवाली पहुंचे और घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया।
बाल अपचारी हैं दोनों आरोपी, भेजे गए सुधार गृह
बालक के साथ कुकर्म करने वाले आरोपी भी नाबालिग हैं। कोतवाल पवन कुमार पांडेय ने बताया कि दोनों बाल अपचारियों को बाल सुधार केंद्र भेजा है। गांव के प्रधान ने बताया कि पीड़ित बालक गांव के स्कूल में कक्षा चार का छात्र है। बाल अपचारियों में मुख्य आरोपी ने कक्षा छह तक पढ़ाई की। दूसरा कक्षा पांच का छात्र है।