डीएम के निर्देश पर समग्र गांव मानपुर मरौरी के 17 में से आठ अतिकुपोषित बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया और बाद में उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया।
डीएम मासूम अली सरवर को 27 फरवरी को गांव मानपुर मरौरी में विकास कार्यों के निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र पर 17 बच्चे अतिकुपोषित मिले थे। डीएम ने इन बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजने और जरूरत पड़ने पर जिला अस्पताल रेफर करने के निर्देश दिए थे। डीएम के निर्देश पर रविवार को इन 17 में से आठ अतिकुपोषित बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. ठाकुरदास ने बताया कि शेष नौ अतिकुपोषित बच्चे सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए जाएंगे और जरूरत पड़ने पर उन्हें भी जिला अस्पताल रेफर किया जाएगा।