फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद मिलादुन्नबी पर किलेबंदी में तब्दील होगा शहर

Wed, 29 Nov 2017 07:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
विज्ञापन
छह जोन और 16 सेक्टर में बांटी गई सुरक्षा, चार सौ होमगार्ड भी लगाए
विज्ञापन

शहर में दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद को लेकर प्रशासन अलर्ट 
ईद मिलाद-उन-नबी के मौके पर एक दिसंबर की रात शहर में निकाले जाने वाले जुलूसों को लेकर दो पक्षों के बीच चल रहे मतभेद को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त प्रशासन की ओर से किए गए हैं। इस दिन शहर को किलेबंदी में तब्दील करते हुए भारी पुलिस बल को ड्यूटी पर लगाया गया है।
विज्ञापन

मोहल्ला भूरे खां स्थित हशमत नगर से ईद-मिलाद-उन-नबी के मौके पर शहर में जुलूस निकाला जाता है। इस बार एक दिसंबर की रात को जुलूस निकलेगा। जुलूस को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद की स्थिति काफी समय से बनी हुई है। दो साल पहले 2015 में पुलिस और दूसरे पक्ष के बीच संघर्ष भी हुआ था। इसमें गोली बारी, पथराव और लाठीचार्ज किया गया था। इस बार भी दूसरे पक्ष ने अलग से जुलूस निकालने की अनुमति मांगी है। हालांकि अफसर इसके परंपरागत न होने की वजह से रद्द करने की बात कह रहे हैं। ऐसे में पुराने विवाद को देखते हुए पुलिस महकमा की ओर से सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। एसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि जिले में कुल 29 जुलूस ईद-मिलाद-उन-नबी के निकाले जाने हैं। इसमें एक दिसंबर की रात को शहर में निकलने वाला जुलूस दो पक्षों के बीच विवाद को लेकर काफी संवेदनशील है। इसके लिए शहर को छह जोन, 16 सेक्टर में बांटकर सुरक्षा खाका तैयार किया गया है। इसमें दो कंपनी पीएसी और चार सौ होमगार्ड की ड्यूटी भी लगाई गई है। स्थानीय पुलिस के अलावा मतगणना में लगे फोर्स के फ्री होते ही उसको भी जुलूस में लगाया जाएगा। दूसरे दिन निकलने वाले जिले के बकाया 28 जुलूसों की सुरक्षा के लिए कमांड सर्किल अफसरों को दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें