फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लाभाषी किसानों को दी गई जमीन की नीलामी रोकी जाए

विज्ञापन
Farmer
विज्ञापन
भाकपा माले नेताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन


पीलीभीत। बल्लभ नगर कॉलोनी में कर्ज के जाल में फंसे किसानों को लेकर बुधवार को भाकपा माले नेताओं ने बैठक की। उन्होंने कहा कि गवर्मेंट ग्रांट एक्ट के तहत विस्थापित बांग्ला भाषियों के नाम से आवंटित की गई जमीनों पर अवैधानिक तरीके से नीलाम करने का नोटिस जारी कर दिया गया है। इसके बाद कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे और डीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में नीलामी पर रोक लगाने और सीमांत किसानों के सारे कर्ज माफ करने की मांग की। केंद्रीय कमेटी की सदस्य कृष्णा अधिकारी ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों से किए गए वादे को पूरा नहीं कर सकी है। किसानों का कर्जमाफ करने के बजाए उनको भुखमरी की कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है। उन्होंने भाजपा को किसान व मजदूर विरोधी बताया। कहा कि पूर्वी पाकिस्तान से विस्थापित होकर आए बांग्ला भाषी किसानों को गवर्मेंट एक्ट के तहत पांच एकड़ जमीन देकर पुनर्वासित किया गया था। इस जमीन को बेचना, खरीदना या फिर बंधक रखना वर्जित है। इसके बावजूद बैंककर्मी और कुछ दलाल मिलकर इस जमीन को नीलाम करने की तैयारी कर रहे हैं। इस मौके पर देवाशीष राय, किशनलाल एडवोकेट, हारून अहमद, नरेश जायसवाल, देवीदयाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें