फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्षोल्लास से मनाया गया ईद मीलादुन्नबी

Fri, 25 Dec 2015 12:00 AM IST
plibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लाहो अलैहि वसल्लम की यौम-ए-विलादत के मौके जिले भर में बारहवीं रबी उल अव्वल पर्व परंपरागत ढंग से मनाया गया। शहर के अलावा पूरनपुर व बीसलपुर तहसील में बारहवीं शरीफ पर जुलूस निकाले गए। घरों व सड़कों पर रोशनी के विशेष इंतजाम किए गए। अकीदतमंदों ने घरों में चरागा कर फातहा दिलाई।
विज्ञापन

शहर में अंजुमन-ए-गुलामाने गौस के तत्वावधान में बुधवार रात करीब दस बजे आस्तान-ए-हशमतिया से जुलूस का आगाज हुआ। जुलूस बेलों वाला चौराहा, दरबार-ए-शाहजी मियां, छोटी मार्केट, जामा मस्जिद, चौक बाजार, सुनहरी मस्जिद, धुनों वाला चौराहा, हाथीखाना, जाटों का चौराहा, बरेली गेट होते हुए सुबह चार बजे पुन: आस्ताने हशमतिया में पहुंचकर संपन्न हो गया। जुलूस का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इस मौके पर आस्ताने हशमतिया के सज्जादानशीन मौलाना जरताब रजा खां, बुरहान रजा खां, हाफिस इसरार अशर्फी, कारी नूर अहमद, मौलाना अमानउल्ला खां, मौलाना आरिफ रजा, मौलाना अकरम रजा खां आदि शामिल रहे।  
पूरनपुर। बारहवीं रबी-उल-अव्वल पर मदरसा अरबिया कादरिया से शुरू हुए जुलूस-ए-मोहम्मदी को नगर पालिका के पूर्व सदस्य लियाकत उर्फ भूरे भाई ने झंडी दिखाकर रवाना किया। जुलूस शेरपुर रोड, स्टेशन रोड, ब्लाक रोड होते हुए मोहल्ला खानकाह में साबरी आहात में पहुंचकर समाप्त हो गया। जुलूस में सबसे आगे बाइक सवार चल रहे थे। इसके पीछे मुस्लिम लिबास में तमाम युवक इस्लामिक झंडे लहराते चल रहे थे। जुलूस में वाहनों पर खाने कावा व मक्का मदीना के स्वरूप आकर्षण का केंद्र रहे। इस दौरान मौलाना आमिर रजा खां, मौलाना शेर मोहम्मद मिस्वाही, हाफिज जकी खां नूरी, मौलाना अली जान, मौलाना इरफान, हाफिज असलम नूरी, हाफिज उस्मान नूरी, हाफिज अशफाक कादरी, मौलाना साजिद हसनी आदि पैगंबरे इस्लाम की जिंदगी पर तफसील से रोशनी डाली। जुलूस में जीएमजी ग्रुप, जीआरजी ग्रुप, मदरसा गरीब नवाज मदरसा जमीतुल सब्बाग, मदरसा मुस्तफा रजा, मदरसा निजामिया, मदरसा जीनतुुल किरात, फैजाने साबिर आदि मदरसों के बच्चे भी शामिल हुए। जुलूस में पूर्व चेयरमैन मुन्ने मियां अंजाना, मोहम्मद मियां छोटे, आकिल खां अजीजी, तौफीक अहमद  कादरी, निसार अहमद मंसूरी, जाहिद खां, फिरासतुल्ला खां, हाजी लाडले, शकील सिद्दीकी, सलीम खां, मानू चिश्ती, नोमान वारसी, रईस अहमद, हाजी जफर खां आदि शामिल रहे। इस दौरान कई स्थानों पर लंगर चला। इधर आल इंडिया उलेमा मशाइख बोर्ड की ओर से जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष मौलाना साजिद हसनी कादरी ने की। उलेमाओं ने तकरीर कर हुजूर मोहम्मद मुस्तफा की जीवनी पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मौलाना नूर मोहम्मद हसनी, मौलाना जीशान हसनी कादरी, मौलाना साजिद हसनी आदि ने तकरीर की।
विज्ञापन

बीसलपुर। मोहल्ला हबीबुल्ला खां शुमाली से शुरू हुआ जुलूस-ए-मोहम्मदी निर्धारित मार्गों से होता हुआ गाजी कमाल शाह मियां की मजार पर पहुंचा। यहां लोगों ने चांदी की लौंग भी लुटाई गईं। जुलूस के साथ भारी संख्या में अकीदतमंद चल रहे थे। रसयांखानपुर, मीरपुर वाहनपुर, चंदपुरा, टिकरी, शायर, रोहनिया, चुर्रासकतपुर, मुसेली, शायर, रढ़ैता, ईंटारोड़ा आदि गांवों में भी पर्व मनाया गया। इस पर्व पर घरों व सड़कों पर सजावट की गई।
दियोरिया। कस्बे के अलावा सुजनी, पंसड़ी, टेहरी व गंझाड़ी गांवों में भी यह पर्व मनाया गया।
शेरपुरकलां। कस्बा मेें निकाले गए जुलूस का नेतृत्व जामा मस्जिद के पेशे इमाम हाफिज मोहम्मद रिजवान खलीली, मौलाना साजिद रजा खां, मौलाना हशमत रजा खां आदि ने किया। हाफिज अनीस अहमद, हाफिज मोहम्मद आशिफ हसन, हाफिज जुबैर अहमद, हाफिज हबीर्बुरहमान आदि ने नबी की शान में तकरीरें की। जुलूस में मदरसा रजा-ए-इस्लाम, मदरसा नूरिया रजविया, मदरसा जामेतुल कुरैश, मदरसा नूरुलहुदा आदि मदरसों के बच्चे शामिल हुए। जुलूस में हाजी मोहब्बत खां, हाजी दूल्हा खां, हाजी अब्दुल जब्बार, हाजी बबलू खां, हाजी रियाजतनूर खां मझले, हाजी रईस खां, हाजी इरफान खां, असलम कुरैशी समेत तमाम लोग शामिल हुए। समापन पर सलातो सलाम पढ़ने के बाद मुल्क व कौम की तरक्की के लिए दुआएं मांगी गई। रात को लोगों ने घरों में भी रोशनी की।  
जोगराजपुर। क्षेत्र में केसरपुर, गोरा, वासूपुर, धनेगा, रायपुर, जादौपुर में बारहवीं रबी उल अव्वल जुलूसे मोहम्मदी निकाला गया। रायपुर से शुरू हुआ जुलूस-ए-मोहम्मदी महादेव कारखाना होते हुए केसरपुर पहुंचकर समाप्त हो गया। जुलूस में तमाम लोगों ने भाग लिया।
कसगंजा। गांव में भी जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। गांव की मस्जिद से शुरू हुआ जुलूस गांव के समीप एक मजार पर पहुंचकर समाप्त हो गया।
परेवा वैश्य। दारुल उलूम गौसिया बरकातिया से कस्बा में जुलूस निकाला गया। जो कस्बा की प्रमुख सड़कों से घूमता हुआ पुन: मदरसे में पहुंचकर समाप्त हो गया। जुलूस में मदरसा के कारी कौसर अली, मौलाना सद्दाम, हाफिज आसिफ, हाफिज सलमान, हाफिज फातिम रजा, जिलापंचायत सदस्य रियाज खान, तसलीम शान, डॉ. सईम खान आदि शामिल रहे।
माधोटांडा। कस्बे में शुक्रवार को जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस मोहल्ला इमामबाड़ा, मदीना मस्जिद, ईदगाह, नूरी मस्जिद, जामा मस्जिद व राजपुर गौटिया होता हुआ हजरत मस्तान शाह वली की दरगाह पहुंचा। जहां सलातो सलाम के बाद फातहा हुई। देर रात तक मस्जिदों में रोशनी के अलावा पैंगबर साहब की जीवनी पर प्रकाश डाला गया।
मझोला। कस्बे में जुलूस-ए-मोहम्मदी गुलड़िया से शुरू हाोकर चौकी चौराहे, ईदगाह होते हुए पुन: मदरसे में पहुंचकर समाप्त हो गया।
अमरिया। बारहवीं रबी उल अव्वल के मौके पर तमाम लोग कस्बे की जामा मस्जिद पर एकत्र हुए। जामा मस्जिद के इमाम नूरूल हसन की अगुवाई में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। इस मौके पर कारी फरीद अहमद, मौलाना साजिद मिसवाही, सैय्यद मोहम्मद मियां जाफरी, असमनत नवी खां, नन्हे सलमानी, असल सलमानी, असद सलमानी, जुनैद खां, चमन खां, अनस मियां अरहम मियां आदि शामिल रहे। हरार्यपुर में भी जुलूसे मोहम्मदी निकाला गया। जिसमें बड़ी तादाद में लोगों ने शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें