फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ईद मिलादुन्नबी का जुलूस आज, 600 जवानों के हवाले शहर की सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। ईद मिलादुन्नबी के मौके पर मंगलवार रात शहर में निकलने वाले जुलूस की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। जुलूस के दौरान शहर की सुरक्षा व्यवस्था करीब 600 पुलिसकर्मियों के हवाले रहेगी। संवेदनशील स्थानों को चिह्नित कर जुलूस मार्ग को चार जोन और 10 सेक्टर में बांटा गया है। 14 स्थानों पर बैरियर लगाने के साथ ही 30 स्थानों पर पुलिसकर्मी छतों से निगरानी करेंगे। चार क्लस्टर मोबाइल और दो क्यूआरटी दस्ते भी लगातार सक्रिय रहेंगे।
विज्ञापन

शहर के हशमत नगर से मंगलवार रात करीब 11 बजे जुलूस शुरू होगा। विभिन्न मार्गों से होता हुआ जुलूस शहर का भ्रमण करेगा और बुधवार सुबह करीब चार बजे इसका समापन होगा। जुलूस को लेकर मंगलवार शाम से ही प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी बढ़ा दी जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने अधीनस्थों को ड्यूटी प्वाइंट पर मुस्तैद रहने और किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जुलूस की सुरक्षा में 550 पुलिसकर्मियों की सीधे ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा 50 जवानों को रिजर्व में सदर कोतवाली में रखा जाएगा। जरूरत पड़ने पर रिजर्व पुलिस बल को तत्काल संबंधित स्थान पर भेजा जा सकेगा। चार सीओ और 10 थाना प्रभारियों को भी सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जुलूस मार्ग पर 14 स्थानों पर बैरियर लगाए जाएंगे। प्रत्येक बैरियर पर इंस्पेक्टर के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहेगा। इसके अलावा 39 ड्यूटी प्वाइंट बनाए गए हैं। छोटी मार्केट, पंजाबियान, मोहल्ला फीलखाना समेत 13 स्थानों पर बैरिकेडिंग की जाएगी। भीड़ और यातायात व्यवस्था को देखते हुए पुलिसकर्मी लगातार निगरानी करेंगे।
इसके अलावा जुलूस मार्ग पर करीब 30 भवनों की छतों पर पुलिसकर्मियों की रूफटॉप ड्यूटी लगाई गई है। ऊंचाई वाले स्थानों से जुलूस और आसपास के इलाकों पर नजर रखी जाएगी। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल संबंधित अधिकारियों को जानकारी देने के निर्देश हैं। एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि जुलूस निर्धारित और परंपरागत मार्ग से ही निकाला जाएगा। आयोजन को लेकर आयोजकों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जुलूस के दौरान किसी भी तरह की अराजकता या खुराफात बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

-

मद्दे की पुलिया पर लगेगा अतिरिक्त फोर्स

वर्ष 2015 में मद्दे की पुलिया पर हुए विवाद को देखते हुए इस स्थान को विशेष निगरानी में रखा गया है। यहां होने वाले जलसे में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। इसके अलावा चार क्लस्टर मोबाइल और दो क्यूआरटी दस्ते जुलूस के दौरान लगातार भ्रमणशील रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें