फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद मिलादुन्नबी: पीलीभीत में अकीदत के साथ निकाला गया जुलूस-ए-मोहम्मदी, ‘सरकार की आमद मरहबा’ के गूंजे नारे

Wed, 26 Aug 2026 02:55 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

ईद मिलादुन्नबी के मौके पर जिलेभर में दिनभर अकीदत और उल्लास का माहौल बना रहा। लोगों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ पर्व मनाया। शहर से लेकर कस्बों तक जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। 
विज्ञापन
जुलूस-ए-मोहम्मदी में शामिल हुए हजारों लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत में ईद मिलादुन्नबी पर बुधवार को न्यूरिया समेत जिलेभर में अकीदत और उत्साह के साथ जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। न्यूरिया में मदरसा दारुल उलूम गौसिया से सुबह करीब 7:30 बजे मुफ्ती मौलाना मंजूर आलम की जेरे कयादत में जुलूस शुरू हुआ। इसमें हजारों की संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। जुलूस में शामिल लोगों के नारों और नात-ए-पाक से कस्बे का माहौल पूरी तरह ईद मिलादुन्नबी के रंग में रंगा नजर आया।

विज्ञापन




अकीदतमंद ‘सरकार की आमद मरहबा’ और ‘या मुस्तफा’ के नारे लगाते हुए आगे बढ़े। जुलूस में शामिल लोगों ने नात-ए-पाक पढ़कर पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश की खुशी का इजहार किया। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने भी जुलूस में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत किया और अकीदतमंदों के लिए पानी आदि की व्यवस्था की।

विज्ञापन
विज्ञापन

मार्गों पर की गई भव्य सजावट 
न्यूरिया में जुलूस कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर निर्धारित मार्ग पर आगे बढ़ा। ईद मिलादुन्नबी को लेकर कस्बे के प्रमुख मार्गों और धार्मिक स्थलों पर आकर्षक सजावट और रोशनी की गई थी। जुलूस को लेकर पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा और जुलूस की निगरानी की गई।

इसी तरह जिले के अन्य कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में भी ईद मिलादुन्नबी के मौके पर जुलूस निकाले गए। इनमें बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। जुलूसों में नात-ए-पाक और नारों के बीच पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश की खुशी मनाई गई। पुलिस-प्रशासन की ओर से सभी प्रमुख जुलूसों के मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। शांतिपूर्ण माहौल में जुलूस संपन्न कराने के लिए पुलिसकर्मी और प्रशासनिक अधिकारी लगातार निगरानी करते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें