फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: चीनी मिल को नौ अरब के घाटे से उबारने के होंगे प्रयास

विज्ञापन
बीसलपुर चीनी मिल के अतिथि गृह में हो रही संचालक मंडल की बैठक संवाद
विज्ञापन
बीसलपुर। किसान सहकारी चीनी मिल के अतिथि गृह में शनिवार को डीएम ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई संचालक मंडल की बैठक में मिल को नौ अरब के घाटे से उबारने के प्रयास किए जाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


बैठक में पहली अप्रैल को समाप्त हुए गन्ना पेराई सत्र की समीक्षा की गई। बताया गया इस सत्र में 25. 47 लाख क्विंटल गन्ने की खरीद की गई। इससे 2. 42 लाख बोरी चीनी का उत्पादन किया गया। समीक्षा में यह भी पता चला कि इस सत्र में पिछले सत्र की अपेक्षा 3.50 लाख क्विंटल गन्ना अधिक खरीदा गया। पूरे सत्र में किसी भी अनुभाग के किसी भी कर्मचारी को कठोरतम रूप से दंडित नहीं किया गया। बैठक में यह प्रस्ताव भी पास किया गया कि पहली मई से मिल क्षेत्र में संबंधित किसानों की मौजूदगी में निष्पक्षता के साथ गन्ना सर्वे किया जाएगा। मिल को घाटे से उबारने के लिए परिसर में इथेनॉल प्लांट अथवा डिस्टलरी प्लांट लगवाने की मांग की गई।
नए पेराई सत्र के सिलसिले में मिल कारखाने की मशीनों की सफाई और मरम्मत का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। मिल परिसर में मोरिंगा पौधों के रोपण का निर्णय लिया गया। तय किया गया कि मिल के लिए नई मशीनों की खरीदारी और नए कर्मचारियों को लगाने का काम संचालक मंडल को विश्वास में लेकर किया जाएगा।
विज्ञापन

बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे विधायक विवेक वर्मा ने आश्वासन दिया कि वह 30 मई को लखनऊ में मुख्यमंत्री से मिलकर चीनी मिल का जीर्णोद्धार कराने की मांग करेंगे। बैठक में सूची सभी संचालकों को उपलब्ध कराए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। कर्मचारियों की वेतन विसंगतियां दूर कराने का निर्णय लिया गया। बैठक का संचालन प्रधान प्रबंधक आरके जैन ने किया। मुख्य गन्ना अधिकारी अवधेश कुमार ने बैठक के समापन पर सभी लोगों का आभार जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें