फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड की फर्जी डिग्री लगाकर बनी शिक्षिका की सेवा समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के बीएड सत्र 2005 की फर्जी डिग्री लगाकर परिषदीय विद्यालय में नौकरी पाने वाली शिक्षिका की सेवा समाप्त कर दी गई। अब शिक्षिका के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी चल रही है। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव के आदेश के बाद कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

विकासखंड बरखेड़ा के प्राथमिक विद्यालय सुहास में मार्च 2016 में नीरजा रानी की शिक्षिका के रूप में नियुक्ति हुईं थीं। शिक्षिका द्वारा डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा से वर्ष 2005 में बीएड परीक्षा उत्तीर्ण होना दर्शया गया था। जनवरी 2019 में सहायक शिक्षा निदेशक बरेली मंडल की ओर से एडीजी विशेष अनुसंधान दल द्वारा प्राप्त कराई गई फर्जी डिग्री वाले अभ्यर्थियों की एक सूची बीएसए कार्यालय को भेजी गई थी। इसमें शिक्षिका नीरजा रानी का नाम शामिल पाया गया। इस पर तत्कालीन बीएसए ने शिक्षिका को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए कार्यालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए, मगर शिक्षिका ने कार्यालय में उपस्थित होकर डाक के माध्यम से अपना पक्ष रखा। जुलाई 2019 में शिक्षिका के अंकपत्र और प्रमाणपत्रों के ऑनलाइन सत्यापन के लिए पंजीकरण कराया गया, मगर सत्यापन नहीं हो सका। इस पर तत्कालीन बीएसए ने नवंबर 2019 में शिक्षिका की सेवा समाप्त कर दी। शिक्षिका ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। हाईकोर्ट के एक आदेश के बाद शिक्षिका के पूर्व में निर्गत किए गए सेवा समाप्ति के आदेश को अग्रिम आदेशों तक स्थगित कर दिया गया। इधर, मामले में बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल ने बीएसए को आदेश जारी कर स्पष्ट किया कि मामले में कोर्ट ने 2832 शिक्षकों में से 812 को फर्जी शिक्षक मानते हुए उनकी बर्खास्तगी को सही ठहराया है। जिले में ऐसे शिक्षकों को चिह्नित कर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए सेवा समाप्ति और एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। शासन के आदेश पर बीएसए चंद्रकेश सिंह ने शिक्षिका नीरजा रानी की सेवा समाप्त कर दी। बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी बरखेड़ा को शिक्षिका के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
शासन के निर्देशानुसार शिक्षिका नीरजा रानी की सेवा समाप्त कर दी गई है। सेवा समाप्ति के पूर्व में निर्गत किए गए आदेश को बहाल किया गया है। शिक्षिका के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश खंड शिक्षा अधिकारी बरखेड़ा को दिए गए हैं। संभवत शाम तक एफआईआर दर्ज करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- चंद्रकेश सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें