फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरने में पहुंचे क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी..सुनी समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। उपाधि महाविद्यालय में परिचर वीरेंद कुमार के आश्रितों को मुआवजा दिलाने और लंबित मांगों को लेकर शिक्षकों और कर्मचारियों ने तीसरे दिन शनिवार को भी धरना दिया। इस दौरान क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. राजेश प्रकाश धरने पर पहुंचे और शिक्षकों व कर्मचारियों से वार्ता की। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी के आश्वासन के बाद शिक्षक व कर्मचारियों ने धरना स्थगित कर दिया।
विज्ञापन

महाविद्यालय के परिचर वीरेंद्र कुमार की मौत के बाद उसके आश्रितों को कोई सहायता न दिए जाने के विरोध में पिछले तीन दिन से शिक्षक और कर्मचारी धरना प्रदर्शन कर रहे थे। शिक्षकों और कर्मचारियों ने परिचर वीरेंद्र के परिवार को मुआवजा देने, स्ववित्तपोषित योजना के अंतर्गत कार्यरत सभी कर्मचारियों की वेतन वृद्धि करने, पुराने देयों का तत्काल भुगतान आदि कराने को लेकर शनिवार तीसरे दिन भी धरना दिया। इधर, शनिवार को क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. राजेश प्रकाश पीलीभीत धरना स्थल पर पहुंचे और शिक्षकों व कर्मचारियों की समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने प्रबंध कमेटी के सचिव मुरली मनोहर अग्रवाल को भी तलब किया। उन्होंने समस्याएं सुनने के बाद सचिव को शिक्षकों और कर्मचारियों की समस्याओं का निस्तारण कराने की बात कही। इधर, शिक्षकों व कर्मचारियों ने क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी से मिले आश्वासन के बाद धरना स्थगित कर दिया। शिक्षकों और कर्मचारियों ने बताया कि यदि सात दिन के भीतर परिचर वीरेंद्र कुमार से संबंधित मांगों को पूरा नहीं किया गया तो धरना दोबारा शुरू किया जाएगा। इस दौरान डॉ. विशाल सक्सेना, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. मनोज गुप्ता, डॉ. विनय गर्ग, डॉ. विनय गुप्ता, डॉ. विपिन नीरज, विनीता भट्ट, राखी मिश्रा, कविता कनौजिया, शेफाली सक्सेना, साधना अग्रवाल संगीता द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें